बांदा, जून 7 -- बांदा। बिसंडा कस्बा के दशवत थोक मोहल्ला निवासी रिंकू पुत्र होरीलाल की तहरीर पर पुलिस ने 15 दिन बाद मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। आरोप लगाया कि 20 मई को रात नौ बजे वह परिवार वालों के साथ दरवाजे पर बैठा था। तभी मोहल्ले के कल्लू लोहार के पुत्र लवकुश व कौशल लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। उसके माता-पिता व पत्नी समेत चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। कौशल ने लोहे की रॉड से हमला किया, जिससे रिंकू का सिर फट गया। घायल रिंकू को बिसंडा पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ठीक होने के बाद उसने लवकुश, कौशल व सुरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...