15 दिन बाद खुला राज: बैंडवाले साथियों ने ही की पति की हत्या
गिरडीह, जून 24 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बारात में बैंड बजाने गया और फिर कभी घर नहीं लौटा। 15 दिन तक 'लावारिश' रही लाश की पहचान होने के बाद अब पीड़ित परिवार का आरोप है कि ये हादसा नहीं, हत्या है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गमतरिया गांव के मोहन तुरी की लाश 10 जून को गांडेय के गोंदलीटांड़ रेलवे ट्रैक पर मिली थी। अब पत्नी बोबिया देवी ने बैंड के साथियों पर ही हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाकर पुलिस से इंसाफ मांगा है। बताया गया कि मोहन तुरी पेशे से बैंड बाजा बजाने वाला था। परिजनों के अनुसार, 9 जून को वह ओझाडीह पंचायत के डेमनाटांड़ से बैंड के अन्य साथियों के साथ फुच्चो प्रतापपुर बारात गये थे। बारात के बाद वह घर नहीं लौटे। साथियों से पूछने पर उन्होंने टाल-मटोल जवाब दिया और कहा कि वह वापस आ जाएगा। एक हफ्ते तक इंतजार के बाद परिजनों ने 17 जून को बेंगाबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.