15 दिन बाद एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ चोरी का मुकदमा
हरदोई, मई 20 -- अतरौली। थाना क्षेत्र में थाने से चंद कदम दूर स्थित अतरौली गांव में हुई चोरी की घटना में पीड़ित विधवा महिला को मुकदमा दर्ज कराने के लिए 15 दिन तक भटकना पड़ा। पुलिस को घटना की सूचना तत्काल देने और रसीद मिलने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आखिरकार परेशान होकर महिला ने पुलिस कप्तान की चौखट खटखटाई, तब जाकर मुकदमा दर्ज किया। गांव के उत्तरी हिस्से में रहने वाली सीता पत्नी छोटी उर्फ विनोद कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 05 मई की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर में ताला लगाकर गांव में स्थित मायके गई थीं। रात करीब 10 बजे वापस लौटने पर देखा कि घर का ताला टूटा हुआ कुछ दूरी पर पड़ा था। पास में ताला तोड़ने में इस्तेमाल किया गया बेल्चा (लोहे की रॉड) भी पड़ा मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। उसमें रखा एक लाख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.