गिरडीह, जून 30 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की दोनों एम्बुलेंस पिछले 15 दिनों से खराब पड़ी है। एक एम्बुलेंस की बैटरी खराब हो गई है, जबकि दूसरी चलते-चलते अधिक गर्म हो जाती है। इसके कारण मरीजों को समय पर एम्बुलेंस सेवा नहीं मिल पा रही है। खासकर सड़क दुर्घटना, गंभीर बीमारी और गर्भवती महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई मरीजों को मजबूरन निजी वाहनों से रेफर अस्पताल ले जाना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है।

समस्या का समाधान रविवार को माल्डा निवासी मो. तोहीर सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया, लेकिन एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर परिजनों व ग्रामीणों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। बाद में निजी वाह...