बरेली, जून 4 -- बरसेर। गांव गुलड़िया अरिल में पिछले 15 दिनों से मुख्य ट्रांसफार्मर फुका पड़ा है, जिसके कारण दर्जनों घरों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली संकट को लेकर उन्होंने कई बार विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत की, लेकिन उनकी समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। गांव के निवासी रामप्रसाद, कमलबाबू, दिनेश कुमार, मित्रपाल, जहीर खान, मल्लू, भोला और डम्पी आदि ने बताया कि करीब दो सप्ताह पहले आए तेज आंधी-तूफान के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। शिकायत के बावजूद बिजली वाले ट्रांसफार्मर बदलने को तैयार नही हैं। यह भी पढ़ें- बिजली की आंख मिचौली से दिन का चैन, रात की नींद हराम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...