नवादा, अप्रैल 9 -- नवादा जिले की सीमा में 26 हाथियों का झुंड पिछले एक पखवारे से घूम-घूम कर दहशत फैला रहा है। हाथियों का झुंड बार-बार झारखंड जाकर पुन: नवादा की सीमा में लौट आते हैं। बताया जाता है कि हाथियों का झुंड जमुई के जंगलों से होते हुए नवादा के कौआकोल के जंगल पहुंचा था। उनके साथ हाथियों का एक नवजात शिशु भी था। जिसे हाल ही में जमुई में हाथियों ने जन्म दिया था। कौआकोल की सीमा में हाथी 24-25 मार्च की रात पहुंचे थे। वहीं सेखोदेवरा आश्रम समेत विभिन्न जगहों पर हाथियों ने फसलों व अन्य स्थाई निर्माण को नुकसान पहुंचाया और इसके बाद 27-28 मार्च की रात वे गोविन्दपुर के जंगल में चले आये। जहां उनकी संख्या का अनुमान लगाया गया। गोविन्दपुर में भी हाथियों ने मजार व खेतों में लगी फसलों को नुकसान पहुंचाया और सरकंडा के पहाड़ी व जंगली दर्रों में जाकर छुप ...