औरैया, अप्रैल 7 -- बिधूना, संवाददाता। कस्बे के कई मोहल्लों में पिछले करीब 15 दिनों से जलापूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं और आसपास के हैंडपंप व समरसेबल के सहारे किसी तरह काम चला रहे हैं। किशोरगंज, कछपुरा, पुराना बिधूना, लोहामंडी, किशनी रोड और नवीन बस्ती पश्चिमी समेत कई मोहल्लों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि होली, रमजान और नवरात्रि जैसे त्योहारों के दौरान भी उन्हें पानी की किल्लत झेलनी पड़ी और अब तक समस्या बनी हुई है। गौरतलब है कि करीब दो माह पूर्व जल निगम द्वारा कस्बे में नई पाइपलाइन बिछाई गई थी, जिससे लोगों को नियमित और स्वच्छ जलापूर्ति की उम्मीद थी, लेकिन पाइपलाइन शुरू होने से पहले ही दिक्कतें सामने आ गईं। लोगों का आरोप...