रांची, मई 27 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। सोनाहातू पूर्वी का जलापूर्ति केंद्र पिछले 15 दिनों से बंद पड़ा है, जिससे क्षेत्र के हजारों परिवारों के सामने पेयजल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई लोग दूर-दराज के चापाकलों और कुओं से पानी लाने को मजबूर हैं। जल जीवन मिशन के तहत संचालित दुलमी ग्रामीण जलापूर्ति योजना से प्रतिदिन करीब 47.5 लाख लीटर पेयजल की आपूर्ति होती रही है। मारांगकिरी स्थित स्वर्णरेखा नदी के कुएं से पानी उठाकर फिल्टर प्लांट तक पहुंचाया जाता है। वहां से फिल्टर कर पानी मार्गकीरी, बारेंदा और बांकू स्थित जलमीनारों तक भेजा जाता है। इसके बाद बारेंदा, दुलमी, पंडाडीह, लान्दुपडीह और बाकू पंचायत के 25 गांवों के हजारों घरों तक पेयजल पहुंचता है।

जलापूर्ति की समस्या हालांकि पिछले 15 दि...