सीवान, जनवरी 10 -- सीवान, एक संवाददाता। लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी ) की ओर से संचालित जलापूर्ति योजनाओं पर स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। इस संबंध में अभियंता प्रमुख-सह-विशेष सचिव नित्यानंद प्रसाद ने सभी कार्यपालक अभियंताओं, सहायक अभियंताओं व नोडल पदाधिकारियों को निर्देश जारी किया है। निर्देश में कहा गया है कि विभागीय योजनाओं (20 किलोवाट तक) पर स्मार्ट मीटर अधिष्ठापन को लेकर पूर्व में सहमति बनने के बावजूद कई योजनाओं में अब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाए गए हैं। जबकि कुछ स्थानों पर अब भी परंपरागत मीटर संचालित पाए गए हैं, जो गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत कार्यपालक अभियंताओं और विद्युत अधीक्षण अभियंताओं से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित कर अगले 15 दिनों के भीतर शत-प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.