गिरडीह, जून 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। डुमरी एसडीएम और बीडीओ सहित प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न कार्यालयों में पदाधिकारियों के पद लंबे समय से रिक्त रहने पर डुमरी विधायक जयराम महतो ने नाराजगी जताई है। साथ ही राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर रिक्त पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति नहीं की गई तो प्रखंड कार्यालय परिसर में व्यापक जनआंदोलन किया जाएगा। उक्त बातें उन्होंने सोमवार को डुमरी में आयोजित जनता दरबार के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।

पदों की कमी का प्रभाव विधायक ने कहा कि डुमरी विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश सरकारी कार्यालय प्रभार पर संचालित हो रहे हैं। एसडीएम, बीडीओ सहित कई महत्वपूर्ण पद रिक्त हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारियों की कमी का सीधा असर आम लोगों ...