बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। कृषि यंत्रीकरण की अलग-अलग योजनाओं के तहत शुक्रवार के लिए विकास भवन सभागार में ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। यंत्र खरीदने के लिए चयनित किसानों को 15 दिन के भीतर यंत्र खरीदकर पोर्टल पर बिल अपलोड करना है। इसके बाद किसानों के खाते में अनुदान की धनराशि भेजी जायेगी। सीडीओ केशव कुमार की अध्यक्षता में फार्म मशीनरी बैंक, ड्रोन, पॉवर टिलर, ऑयल मिल, सुपर सीडर, सुपर एसएमएस, पॉवर चैप कटर आदि यंत्रों की ई-लॉटरी निकाली गयी। चयनित किसानों के मोबाइल पर तुरंत मैसेज पहुंच गया। यंत्रों के लिए चयन होने पर किसानों के चेहरे खिल गये। चयनित किसानों को यंत्र खरीदने पर 50 फीसदी अनुदान डीबीटी के माध्यम से मिलेगा। सीडीओ केशव कुमार ने यंत्र के लिए चयनित किसानों को बधाई दी। डीडी कृषि मनोज कुमार ने कहा कि किसान निर्धारित अवधि में यंत्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.