बरेली, अप्रैल 15 -- रामपुर बाग स्थित हाइडिल परिसर में बिजली निगम के अवर अभियंताओं ने पुराने मीटरों का स्क्रैब एक गोदाम में स्टोर कर रखा था। बीते माह की 31 मार्च मंगलवार सुबह अचानक स्टोर गोदाम में आग लग गई थी। दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने आग पर समय से काबू पा लिया था। घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य अभियंता ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर तीन दिन में जांच रिपोर्च मांगी थी। अधीक्षण अभियंता नगर की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी तीन दिन तो दूर 15 दिनों में भी जांच पूरी नहीं कर सकी है। मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने अधीक्षण अभियंता नगर धर्मेंद्र सिंह को जांच समिति का अध्यक्ष व एक्सईएन वर्कशॉप हरीश कुमार, एक्सईएन स्टोर सुरेश चंद्र को सदस्य नामित करते हुए तीन दिन में रिपोर्ट मांगी थी। यह भी पढ़ें- गलत तरीके से 2.48 लाख भुगतान की फाइल 'दफन' प...