बगहा, मार्च 15 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। बगहा शहर में शीघ्र ही नल जल से पेयजल की आपूर्ति शुरू की जाएगी। इसको लेकर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने नगर प्रशासन को निर्देशित किया है। लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने एक मामले में सुनवाई करते हुए यह आदेश जारी किया है और नगर प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया है। 15 दिनों के अंदर नगर के सभी जल मिनारो से आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु रुप करने को लेकर उन्होंने नगर प्रशासन को निर्देश जारी किया है। गौरतलब हो कि दो फेज में बगहा में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति को लेकर साथ जल मीनार का निर्माण कराया गया था लेकिन बेहतर रख रखाव के अभाव में इन जल मीनारों का संचालन नहीं हो पा रहा था। इन जल मीनारों का संचालन की जवाबदेही बुडको को थी। लेकिन जल मीनारों का संचालन नहीं हो पा रहा था। इधर नगर प्रशासन के द्वारा बुडको को जबाबदेही क...