15 दिनों में प्याज के दाम हुए डबल, गृहणी का बजट बिगड़ा
घाटशिला, सितम्बर 1 -- मुसाबनी। शाकाहारी भोजन करने वाले लोग हो या मांसाहारी सभी को रोज काफी मात्रा में प्याज की जरूरत पड़ती है। गृहणी भोजन में स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज़ का इस्तेमाल करती हैं। स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्याज पौष्टिक भी होती है, इसमें कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं। परंतु यही प्याज कभी-कभी आम लोगों को रुलाने लगती है। 15 दिन के भीतर प्याज के दाम में काफी उछाल आया है। बाजार के खुदरा व्यापारी प्याजके दाम बढ़ने को लेकर बताते हैं कि 15 दिन पूर्व Rs.30 की बिकने वाली प्याज अब डबल होकर Rs.60 किलो बिक रही है। उनका कहना है कि हो सकता है, प्याज का दाम और बड़े, प्याज का दाम बढ़ने से इसकी मांग में कमी आई है। दुकानदार कहते हैं कि अभी सावन का महीना चल रहा था, जिसमें अधिकतर लोग प्याज का इस्तेमाल नहीं करते हैं, परंतु उसके बावजूद पूरे सावन में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.