मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अवैध रूप से चेन पुलिंग कर ट्रेनों को रोकने और महिला कोच में यात्रा करने वाले पुरुषों के खिलाफ पूमरे ने विशेष अभियान चलाया। 01 से 15 मार्च के बीच विभिन्न मंडलों में चलाए गए विशेष अभियान में वाणिज्य विभाग के कर्मियों और आरपीएफ को शामिल किया गया था। इस दौरान आरपीएफ ने कुल 2087 लोगों को दबोचा और उनसे 5.07 लाख का जुर्माना वसूला।ऑपरेशन 'समय पालन' के तहत विशेष अभियान के दौरान चेन पुलिंग के आरोप में 514 को पकड़ा गया। इनसे 01.46 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। सर्वाधिक 230 लोग दानापुर मंडल में पकड़े गए। समस्तीपुर मंडल में 101, पं. दीनदयाल उपाध्याय मंडल में 73, सोनपुर मंडल में 66 तथा धनबाद मंडल में 44 लोगों को पकड़ा गया। वहीं, महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर ऑपरेशन 'महिला सुरक्षा' के तहत महिला कोच में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.