रांची, मार्च 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के वित्तरहित संस्थानों को अगले 15 दिन के अंदर वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुदान नहीं मिला तो उनकी राशि लैप्स कर जाएगी। अब तक स्क्रीनिंग समिति की बैठक तय नहीं हो सकी है। 20 मार्च से 31 मार्च तक कई पर्व-त्योहारों की वजह से सरकार के साथ-साथ बैंकों में भी अवकाश है। ऐसे में ससमय बैठक कर अनुदान की राशि नहीं जारी की गई तो राशि लैप्त होनी तय है। पिछले साल अंतिम दिन अनुदान देने की वजह से दो जिलों की राशि लैप्स कर गई थी। इसके बाद अभी तक संस्थान विभाग का चक्कर लगा रहे हैं। इधर, झारखंड में वित्तीय वर्ष 2025-26 की अनुदान राशि स्कूली शिक्षा व साक्षरता विभाग द्वारा अभी तक संस्थाओं को नहीं भेजे जाने, 75 फीसदी अनुदान की राशि में अभी तक वृद्धि नहीं करने, बार-बार संस्थाओं को जांच करने पर 17 मार्च को वित्तरहि...