बोकारो, दिसम्बर 17 -- बोकारो। बोकारो में जयंत सिंह की नृशंस हत्या और अपहरणकांड के बाद जिला प्रशासन लंबे समय के बाद सक्रिय हुआ है। इस बाबत बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा है कि सेक्टर 6 में हत्याकांड का मास्टरमाइंड विनोद खोपड़ी के अड्डे को ध्वस्त करने का आदेश बोकारो इस्पात प्रबंधन को दिया गया है। उन्होंने कहा 15 दिनों के अंदर उक्त अड्डे का नामोनिशान मिटा दिया जाएगा। ताकि उक्त स्थल पर अब किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधि संचालित नहीं हो सके। मालूम हो कि विगत दो दशक से विनोद खोपड़ी अपने गुर्गों के साथ बीएसएल की जमीन पर अवैध रूप से बने मकान और गार्डेन में अपराधिक गतिविधियों को संचालित करता था। इस दौरान नए नए चेहरे जो अपराध जगत से जुड़ते थे उन्हें खोपड़ी इसी स्थल पर संरक्षण देता था। ऐसे नहीं था कि इसकी जानकारी बोकारो पुलिस और प्रशासन के साथ ...