हजारीबाग, फरवरी 2 -- हजारीबाग। निज प्रतिनिधि समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त रिया सिंह की अध्यक्षता में मनरेगा योजना को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में उप विकास आयुक्त ने मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और वित्तीय वर्ष 2025-26 में मनरेगा का विश्वास, रोजगार से विकास अभियान के सफल क्रियान्वयन को लेकर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी और कार्यक्रम पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि मनरेगा से आच्छादित परिवारों का औसत कार्य दिवस बढ़ाते हुए प्रावधानानुसार 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिक से अधिक ग्रामीण परिवारों को चिन्हित कर आधार से लिंक ई-केवाईसी युक्त जॉब कार्ड निर्गत करने का निर्देश दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.