चित्रकूट, मार्च 1 -- चित्रकूट। संवाददाता डीएम पुलकित गर्ग ने फार्मर रजिस्ट्री की अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने किसानों के पंजीकरण की धीमी गति पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उप कृषि निदेशक ने अवगत कराया कि 137349 के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 93993 फार्मर रजिस्ट्री हो पाई है। डीएम ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री के अवशेष कार्य को प्रत्येक दशा में 15 मार्च तक पूरा कराएं। ऐसा न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सीडीओ डीपी पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व चन्द्र शेखर, सभी एसडीएम व तहसीलदार मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...