मुजफ्फरपुर, मार्च 28 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में बीते दस दिनों से डोर स्टेप डिलीवरी अभिकर्ता और ट्रांसपोर्टरों के बकाया भुगतान को लेकर चल रही हड़ताल शनिवार को समाप्त हो गई। एसडीओ पश्चिमी के कार्यालय परिसर में दोनों एसडीओ के साथ ट्रांसपोर्टरों और अभिकर्ता की वार्ता हुई। इसमें खाद्यान्न ट्रांसपोर्टर संघ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधायक अमर पासवान ने कहा कि बीते आठ से दस माह का अभिकर्ता और ट्रांसपोर्टरों का बकाया भुगतान नहीं हुआ है‌। वार्ता के बाद एसडीओ पूर्वी व पश्चिमी ने आश्वस्त किया कि बकाया राशि का भुगतान 15 अप्रैल तक कर दिया जाएगा। आश्वासन के बाद हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...