मधेपुरा, फरवरी 13 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। फार्मर आईडी बनाने के लिए निर्धारित अंतिम तिथि को एक बार फिर बढ़ा दिया है। अब आगामी 15 फरवरी तक फार्मर आईडी बनाने का काम जारी रहेगा। आंगनबाड़ी सेविकाओं और जीविका दीदियों को घर - घर जाकर लोगों को शिविर में भेजने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सीओ देवकृष्ण कामत ने बताया कि राजस्व महाभियान में दाखिल आवेदन के आधार पर राज्य मुख्यालय से सभी जमाबंदी रैयतों की सूची और उनके मोबाइल नंबर के साथ उपलब्ध कराया गया है। सभी भूस्वामियों को फोन कर फार्मर आईडी बनाने के लिए सूचित किया जा रहा है। बीएओ उदयशंकर ने बताया कि फार्मर आईडी के आधार पर ही भविष्य में किसानों को कोई भी सरकारी योजना का लाभ मुहैया कराया जाएगा। पीएम किसान सम्मान योजना के लिए आवेदन दाखिल करते समय फार्मर आईडी की जरूरत पड़ेगी। फिलहाल सभी पंचायतों में शिव...