रुद्रपुर, जनवरी 28 -- रुद्रपुर। रोडवेज बस स्टेशन स्थित कार्यालय में उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की ट्रैफिक एवं कार्यशाला शाखा की मासिक बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन के सदस्यता अभियान पर चर्चा करते हुए अधिक से अधिक नए सदस्यों को जोड़ने का आह्वान किया गया। ट्रैफिक शाखा मंत्री योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि एक जनवरी से 15 फरवरी तक सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्रीय मंत्री ललित मोहन पांडे ने कहा कि 16 फरवरी से 15 मार्च के बीच ट्रैफिक और कार्यशाला शाखा के चुनाव कराए जाएंगे। बैठक में प्रत्येक माह सात तारीख तक वेतन भुगतान, निर्माणाधीन बस अड्डे में कार्यालय उपलब्ध कराने संबंधी मांगों पर भी चर्चा हुई। नियमित चालक लखविंदर सिंह को डीजल औसत में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। बैठक में कार्यशाला शाखा के मंत्री जगदीश चंद्र अधिकारी,...