सीतामढ़ी, अगस्त 1 -- पुपरी। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह अनुमंडलीय अस्पताल, पुपरी में 15 यक्ष्मा (टीबी) मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। निक्षय मित्र के रूप में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सह उपाधीक्षक डॉ कफील अख्तर, वरीय लिपिक अतुल कुमार एवं रेडक्रॉस सदस्य मो शाकीर हुसैन, बीएचएम समीर भारती ने मरीजों को पोषण सामग्री उपलब्ध कराई। कार्यक्रम का उद्देश्य टीबी मरीजों को उपचार के साथ-साथ बेहतर पोषण उपलब्ध कराकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ को सुनिश्चित करना है。

टीबी उन्मूलन के लिए समाज की भागीदारी इस अवसर पर डॉ कफील अख्तर अंसारी ने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने भविष्य में भी अधिक से अधिक...