बदायूं, जून 13 -- मक्का खरीद से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। जिले में मक्का खरीद 15 जून से शुरू हो जायेगी। इसके बाद किसान निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर मक्का बिक्री कर सकेंगे। इसके लिये किसानों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना है। किसानों के लिये भुगतान उनके बैंक खाते में दिया जायेगा। जिले में मक्का खरीद के लिये बदायूं, बिल्सी, सहसवान, उझानी, बिसौली, वजीरगंज, दातागंज मंडी में खाद्य विभाग के केंद्र निर्धारित किये हैं। इन केंद्रों पर 15 जून से मक्का खरीद शुरू हो जायेगी। जहां किसान अपनी मक्का की फसल बिक्री कर सकेंगे। किसानों के लिये 2400 रुपये क्विंटल का भाव मिलेगा। यह भी पढ़ें- 15 जून से शुरू होगी मक्का खरीद, किसानों को 48 घंटे में मिलेगा भुगतान इस बार सरकार ने मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को लाभ पहुंचाने का काम किया...