नई दिल्ली, जून 2 -- Surya Gochar 15 June 2026: ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। इस समय सूर्य वृषभ राशि के गोचर में हैं और जून में मिथुन राशि में आएंगे। सूर्य का मिथुन गोचर ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण घटना मानी गई है। सूर्य जब एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तो इसे 'संक्रांति' कहा जाता है। 15 जून 2026 को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य के मिथुन गोचर का प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि पर देखने को मिलेगा। सूर्य को आत्मा, पिता व साहस का कारक माना गया है। सूर्य के मिथुन गोचर से कुछ राशियों को करियर में तरक्की के साथ आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही इन राशियों की स्वास्थ्य समस्याएं खत्म हो सकती हैं।जानें सूर्य के मिथुन गोचर से किन राशियों को होगा लाभ- 1. मेष राशि- मेष राशि के लिए सूर्य गोचर अच्...