मुजफ्फरपुर, जून 9 -- मुजफ्फरपुर, वसं। भीषण गर्मी में पेयजल संकट को देखते हुए लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) ने जिलाधिकारी को 15 जून तक खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया है। प्रधान सचिव राजेश कुमार ने डीएम को पत्र जारी कर समयबद्ध कार्रवाई करने को कहा है।मुजफ्फरपुर व मोतीपुर डिवीजन के दोनों कार्यपालक अभियंताओं को खराब चापाकलों को हफ्तेभर के अंदर मरम्मत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। कार्यपालक अभियंता को हिदायत दी गई है कि वे जिलाधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।कार्यालक अभियंता मुकेश कुमार ने बताया कि लगभग 1700 चापाकलों की मरम्मत हो चुकी है। यह भी पढ़ें- खराब पड़े चापाकलों की शीघ्र होगी मरम्मत शेष पर तेजी से काम चल रहा है। प्रधान सचिव ने जिलाधिकारी को कहा है कि मरम्मत का दैनिक अनुश्...