मेरठ, जून 10 -- 22 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में यूजी-पीजी अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र प्रैक्टिकल के अंक नहीं मिलने से बाहर होने जा रहे हैं। विवि ऐसे छात्रों को दीक्षांत की मेरिट में शामिल नहीं करेगा। इस स्थिति में अच्छे अंक के बावजूद छात्र मेडल पाने से वंचित हो सकते हैं। सीसीएसयू के अनुसार निर्देशों के बावजूद कॉलेज फाइनल इयर के विद्यार्थियों के आंतरिक परीक्षा और प्रैक्टिकल के नंबर अपलोड नहीं कर रहे हैं। इन छात्रों के कारण विवि मेरिट तैयार नहीं कर पा रहा है। विवि ने मंगलवार को उक्त आदेश जारी कर दिए। विवि के अनुसार यूजी-पीजी में कॉलेजों ने छात्रों के आंतरिक, प्रैक्टिकल, मौखिक, रिसर्च प्रोजेक्ट एवं लघुशोध परीक्षा के अंक नहीं भेजे हैं। विवि ने ऐसे कॉलेजों की सूची भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। साथ ही कॉलेजों को 15 जून तक न...