लखीसराय, जून 13 -- मनीष कुमार, लखीसराय। जिले के विभिन्न बालू घाटों का टेंडर 15 जून को समाप्त होने जा रहा है। टेंडर अवधि खत्म होने से पहले बालू के अवैध भंडारण और मनमानी ढुलाई की आशंका को देखते हुए खनन विभाग, परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। प्रशासन को सूचना मिल रही है कि कुछ स्थानों पर एक ही चालान का उपयोग कर तीन से चार बार तक बालू की ढुलाई की जा रही है, जिससे राजस्व की क्षति के साथ-साथ खनन नियमों का भी उल्लंघन हो रहा है। इसी को लेकर जिले के विभिन्न बालू घाटों और प्रमुख सड़कों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। खनन विभाग की टीम रात-दिन घाटों पर नजर बनाए हुए है। परिवहन विभाग और स्थानीय पुलिस के सहयोग से ट्रकों एवं ट्रैक्टरों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान वाहनों के चालान, जीपीएस और परिवहन संबं...