15 जून को विचार गोष्ठी का किया जायेगा आयोजन
समस्तीपुर, जून 12 -- समस्तीपुर। जनवादी लेखक संघ की ओर से 15 जून को अपने संगठन के पूर्व जिला सचिव दिवंगत डॉ रामदेव महतो की पुण्यतिथि पर 'समय और साहित्य का अन्तर्सम्बन्ध' विषय पर विचार-गोष्ठी का आयोजन करेगी। शुक्रवार को जनवादी लेखक संघ की बैठक में इसका निर्णय लिया गया। बैठक में इसके अलावा आगामी 29 जून को महान संत कवि कबीर दास की जयंती पर भी 'कबीर- जीवन एवं रचना' विषय पर सेमिनार आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। उक्त कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए विस्तृत योजना भी बनाई गई। जनवादी लेखक संघ के जिला अध्यक्ष शाह ज़फ़र इमाम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वप्रथम उर्दू के मशहूर शायर डॉ बशीर बद्र के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी गयी। यह भी पढ़ें- जयंती में बाबा नागार्जुन को अर्पित की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.