चंदौली, जून 15 -- कमालपुर। क्षेत्र के पिपरी भैंसा गांव स्थित मां भवानी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा एवं भंडारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। 15 जून की सुबह 7 बजे कलश यात्रा,16 जून की सुबह 6 बजे मूर्ति पूजन तथा शाम 4 बजे ग्राम परिक्रमा का आयोजन होगा। वहीं 17 जून को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी आलोक कुमार राय ने दी है। यह भी पढ़ें- नव निर्मित महादेव मंदिर में 17 जून को प्रतिमा का प्राण प्रतिष्ठा यह भी पढ़ें- लाखन टोला में परिक्रमा कर रहे श्रद्धालु, 17 को प्राण प्रतिष्ठा यह भी पढ़ें- कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...