वाराणसी, अगस्त 23 -- वाराणसी, हिन्दुस्तान टीम। बच्छांव पश्चिमपुरा (रोहनिया) में किराए के कमरे में मरुई (राजातालाब) निवासी 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय की हत्या के आरोपी विवेक चौबे की मां और पिता के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। उनका दावा है कि विवेक चोलापुर के नियारडीह स्थित घर पर आखिरी बार 15 जून को आया था। 'हिन्दुस्तान' वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में विवेक चौबे के पिता राम सहाय और मां प्रतिमा चौबे का दावा है कि दोनों में गहरा प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को छह से आठ साल से अच्छे से जानते थे। दावा किया कि श्रेया के परिजनों के कहने पर ही विवेक उसको परीक्षा दिलाने से लेकर अन्य काम के लिए साथ ले जाता था। पिता ने अपने बयान में यह भी कहा कि दोनों के बीच बातचीत की लंबी चैटिंग है, जो दर्शाती है कि वे एक-द...