औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। जिले में गेहूं खरीद का सीजन अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 15 जून को सरकारी खरीद की अंतिम तिथि है, लेकिन निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले खरीद अभी भी पूरी नहीं हो सकी है। कृषि प्रधान जिले में इस बार 19,500 मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया था, जिसके सापेक्ष 10 जून तक 4,231 किसानों से 16,727.93 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जा सकी है। यह लक्ष्य का 85.78 प्रतिशत है। यानी अंतिम दिनों में भी करीब 2,772 मीट्रिक टन खरीद का अंतर बना हुआ है। इस बार खरीद केंद्रों पर व्यवस्थाएं पिछले वर्षों की तुलना में बेहतर रहीं। किसानों को तौल, बारदाना और भुगतान जैसी समस्याएं अपेक्षाकृत कम झेलनी पड़ीं। अधिकांश किसानों का भुगतान निर्धारित समय के भीतर उनके खातों में पहुंचा। हालांकि कई किसानों का कहना है कि खुले बाजार में सरकारी समर्थ...