सीतामढ़ी, जुलाई 3 -- रघुनाथ प्रसाद सीतामढ़ी। जिले सहित पूरे बिहार में 15 जुलाई से जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल होने जा रही है। मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

नयी व्यवस्था की प्रक्रिया इसके लागू होने के बाद जमीन की खरीद-बिक्री के लिए खरीदार और विक्रेता को निबंधन कार्यालय में कागजी दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। आवेदन से लेकर दस्तावेजों की जांच और रजिस्ट्री की प्रति प्राप्त करने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन संपन्न होगी।

नई व्यवस्था का ट्रायल विभाग द्वारा राज्य के सभी निबंधन कार्यालयों में नई व्यवस्था का ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। नई प्रणाली के तहत खरीदार और विक्रेता को आवेदन के समय अपनी सभी जानकारियां ऑनलाइन दर्ज करनी होंगी। र...