भागलपुर, जून 25 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े अत्याधुनिक फुट ओवरब्रिज (एफओबी) कार्य का बुधवार को मालदा मंडल की गति शक्ति यूनिट के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश रंजन, डिप्टी चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर सहित रेल विभाग के अधिकारी ने निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- 15 जुलाई तक हर हाल में पूरा होगा रेलवे एफओबीनिर्माण कार्य की दिशा में तेजी साथ हीं काम में तेजी लाने का निर्देश दिया। जानकारों के अनुसार, इस महत्वाकांक्षी परियोजना को 15 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। ताकि 30 जुलाई से प्रारंभ होने वाले श्रावणी मेला के दौरान लाखों कांवरियां एवं यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित आवागमन की सुविधा मिल सके। निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा किए जाने का निर्देश दिया गया है। मौजूदा दोनों फुट ओवरब...