15 जुलाई तक पूरी हों सभी व्यवस्थाएं : कमिश्नर
मुंगेर, जुलाई 9 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में बुधवार को समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में मुंगेर प्रमंडल के पुलिस उपमहानिरीक्षक और वीडियो वार्ता के माध्यम से भागलपुर प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक के साथ दोनों प्रमंडलों के जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक जुड़े। बैठक में खाद्य, स्वास्थ्य, पथ निर्माण, पर्यटन, जल संसाधन और आपदा विभाग की तैयारियों की जानकारी ली गई। आयुक्त ने कहा कि 15 जुलाई तक सफाईकर्मियों की प्रतिनियुक्ति, पेयजल की आपूर्ति, चापाकल लगाना, महिला और पुरुष शौचालय व स्नानागार, प्रकाश व्यवस्था, अस्थायी बिजली कनेक्शन और जर्जर तारों की मरम्मत का काम पूरा हो जाए। खाद्य पदार्थों की नियमित जांच और दर तय करने के भी निर्देश दिए। स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.