15 जुलाई तक करें आवेदन
बलिया, जून 23 -- बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी पारस नाथ ने बताया कि तीन दिसंबर को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इसके लिए 12 विभिन्न श्रेणियों में कुल 30 राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। इसके लिए पात्रता रखने वाले इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाएं 15 जुलाई तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- विश्व दिव्यांग दिवस पर राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन आमंत्रित यह भी पढ़ें- बिहार राज्य खेल सम्मान 2026 के लिए आवेदन कल से शुरू, जानें आखिरी तारीख
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.