15 जिलों में पीएफ सदस्यों की समस्याओं का हुआ समाधान
कानपुर, जुलाई 27 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर ने रविवार को अपने क्षेत्राधिकार के सभी 15 जिलों में 'निधि आपके निकट 2.0' कार्यक्रम का आयोजन किया। शिविरों में पीएफ सदस्यों की शिकायतों का मौके पर ही त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया गया। वहीं विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, विश्वास योजना, सीआईटीईएस जागरूकता, निष्क्रिय पीएफ खातों के निस्तारण और डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) को बनवाने से संबंधित जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि इन योजनाओं का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है। ईपीएफओ के क्षेत्रीय आयुक्त शाहिद इकबाल ने बताया कि 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम का आयोजन हर माह की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.