कानपुर, जून 29 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर के अधीन आने वाले 15 जिलों में 'निधि आपके निकट 2.0' शिविर लगाया गया। इसका उद्देश्य पीएफ सदस्यों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान करना था। अधिकारियों ने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, निष्क्रिय पीएफ खातों के निस्तारण तथा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (डीएलसी) से संबंधित जानकारी दी। साथ ही सदस्यों को विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए जागरूक किया गया और उनकी शिकायतों का मौके पर समाधान किया गया। क्षेत्रीय आयुक्त शाहिद इकबाल ने बताया कि 'निधि आपके निकट' कार्यक्रम प्रत्येक माह की 27 तारीख को आयोजित किया जाता है। यह भी पढ़ें- 'निधि आपके निकट 2.0' शिविर में पीएफ से जुड़ी समस्याओं का हुआ समाधान यदि उस दिन अवकाश होता है तो ...