काशीपुर, जनवरी 10 -- काशीपुर। अलीगंज मार्ग से गिरधई मार्ग स्थित फाटक पर ट्रैक पैकिंग कार्य के चलते रविवार से 15 जनवरी तक फाटक बंद रहेगा। स्टेशन के सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ एसके सुमन ने बताया कि अलीगंज से गिरधई मार्ग पर फाटक संख्या 31 सी स्थित है। इस फाटक पर मशीन से ट्रैक पैकिंग का कार्य होना है। इस कारण से 11 से 15 जनवरी तक सुबह 9 से शाम 5 बजे तक यह फाटक बंद रहेगा। वाहन चालक वैकल्पिक फाटक 29 एबी1 और 33सी से आवाजाही कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.