भागलपुर, जनवरी 11 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में शनिवार को कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति की बैठक प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। गांधी शांति केंद्र के मीडिया प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। 25 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी बाबू दीप नारायण सिंह स्मृति दिवस का, 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस और 30 जनवरी को महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर सर्वधर्म सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मौके पर डॉ. मनोज कुमार, मो. महबूब आलम, डॉ. मनोज मीता, मो. जिनी हमिदी, मो. मिंटू कलाकार, उषा सिन्हा, मृदुला सिंह, वासुदेव भाई, प्यारी देवी, मो. काबुल, सच्चिदानंद किरण, डॉ. हबीब मुर्शिद खान, डॉ. सुनील अग्रवाल, अनीता शर्मा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.