सहरसा, जून 1 -- सहरसा, नगर संवाददाता। जिलाधिकारी द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से दो जुन मंगलवार को जिलांतर्गत प्रखंडवार पंद्रह स्थलों पर आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के सुचारु क्रियान्वयन के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। सहयोग शिविर संबंधित आवेदनों को सर्वोच्च्य प्राथमिकता के आधार पर अविलंब निष्पादित करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी श्री दीपेश कुमार द्वारा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वाह्न 10 बजे से आयोजित होने वाले सहयोग शिविर के सुचारु संचालन के लिए की गई तैयारियों, सहयोग शिविर संबंधित प्राप्त आवेदनों की वर्तमान स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।डीएम ने सभी संबंधित जिला स्तरीय कार्यालयों अंचल एवं प्रखंड कार्यालयों को सहयोग शिविर संबंधित शेष लंबित आवेदनों के यथाशीघ्र निष्पादन एवं सहयोग शिविर में आगंतुक आम नागरिक के स...