कानपुर, जनवरी 24 -- कानपुर। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) में एग्रोस्टार कम्पनी और गोदरेज एग्रोवेट लिमिटेड ने छात्रों का चयन किया। एग्रोस्टार ने 6.62 लाख के पैकेज पर 06 छात्रों का चयन किया, इनमें मदन मोहन वाजपेयी, पुनीत कुमार, विपुल सिंह और अभिषेक त्रिपाठी शामिल हैं। गोदरेज एग्रोवेट ने 5.50 लाख के पैकेज पर 09 छात्रों का चयन किया। सेवायोजन के निदेशक डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय के एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के छात्रों ने इन कंपनियों में अच्छा प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति विजयेंद्र पांडियन ने चयनित छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यहां मुलायम सिंह, सरिता पाण्डेय मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...