शाहजहांपुर, जून 26 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। ककरा कलां फीडर से जुड़े इलाकों में करीब 15 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रहने पर लोगों का आक्रोश शुक्रवार को सड़क पर उतर आया। गुरुवार रात से गुल बिजली के कारण लोगों ने पूरी रात जागकर गुजारी। शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ विरोध हंगामे में बदल गया। नाराज उपभोक्ताओं ने सड़क जाम जैसी स्थिति पैदा करते हुए बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी की और ककरा उपकेंद्र पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। सुभाषनगर इलाके में गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। शुक्रवार दोपहर एक बजे के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों का सब्र जवाब दे गया। यह भी पढ़ें- 15 घंटे से ठप बिजली आपूर्ति पर फूटा गुस्सा, सड़क से उपकेंद्र तक प्रदर्शन भीषण गर्मी और उमस के बीच पूरी रात बिजली न मिलन...