गुड़गांव, मार्च 10 -- सोहना, संवाददाता। सोहना के वार्ड नंबर-13 में अरावली पहाड़ी की तलहटी में स्थित नगर परिषद के कूड़ा निस्तारण केंद्र में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। 15 घंटे बीत जाने के बाद भी आग पूरी तरह शांत नहीं हो पाई है। मंगलवार दोपहर तक अग्निशमन विभाग की गाड़ियां लगातार मौके पर डटी रहीं, लेकिन कचरे के ढेर से उठते जहरीले धुएं ने आसपास की कॉलोनियों और शैक्षणिक संस्थानों में रहने वाले लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। आग इतनी भयानक थी कि रात के समय इसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं। तेज हवाओं के कारण धुआं तेजी से फैला, जिससे निरंकारी बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल कॉलेज और आसपास की कॉलोनियों में दृश्यता कम हो गई और लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। धुएं के कारण बिगड़ते स्वास्थ्य हालातों को देखते हुए कॉलेज प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.