चंदौली, दिसम्बर 31 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन से गुजरने वाली ट्रेनों पर कोहरे का असर इस कदर हावी है कि परिचालन अस्त व्यस्त हो गया है। इससे यात्रियों की परेशानी थम नहीं रही है। इस दौरान बुधवार को खासकर डाउन की ट्रेनें कोहरे से ज्यादा प्रभावित रही। इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित रांची गरीब रथ रही। यह ट्रेन 15 घंटा और राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें 12 घंटा तक विलंबित रहीं। इस दौरान कोहरे से डाउन की रांची गरीब रथ 15 घंटा, सियालदह राजधानी 12 घंटा, हावड़ा राजधानी 9 घंटा, हावड़ा दुरंतो 12 घंटा, पटना राजधानी 10 घंटा, हल्दिया एक्सप्रेस 8 घंटा, सियालदह दुरंतो 7 घंटा, मगध एक्सप्रेस 6 घंटा, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 7 घंटा, संपूर्ण क्रांति 14 घंटा, ब्रह्मपुत्र मेल 7 घंटा, गोड्डा हमसफ़र 7 घंटा, पूर्वा एक्सप्रेस 4 घंटा, सहरसा एक्सप्रेस 3 घंटा विलंबि...