गोंडा, मार्च 7 -- गोंडा। बस्ती गोंडा रेल प्रखंड से होकर जाने वाली 04609 अमृतसर स्पेशल 15 घंटा 36 मिनट लेट स्टेशन पर पहुंची। इससे यात्री काफी परेशान हुए। यात्रियों ने आरोप लगाया कि गाड़ियों के संचालन में सुधार नहीं किया जा रहा है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गाड़ियां समय से संचालित की जाती है। कुछ गाडियां बाहर से लेट होकर आ रही है। उनके संचालन में सुधार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...