बोकारो, सितम्बर 28 -- झारखंड सशस्त्र पुलिस 4 बोकारो के फायरिंग बट पर 23वीं झारखंड सशस्त्र पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता 2026 -27 के चौथे दिन रिवाल्वर/पिस्टल का फायरिंग कराया गया। जिसमें पुलिस जवान ने अपनी सटीक निशाना के आधार पर प्रथम ,द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 15 गज स्क्वेटिंग पोजिशन में जैप 4 के हवलदार मिहिर महतो प्रथम स्थान, जैप 5 के राजेश कुमार दास ने द्वितीय, जैप 4 के विवेक लाल व जैप 5 के कुलदीप कुमार झा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 25 गज स्टेंडिंग पोजिशन में जैप 2 के मिहिर महतो ने प्रथम स्थान, जैप 5 के राजेश कुमार महतो ने द्वितीय स्थान व जैप 4 के विवेक लाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 40 गज अटैक पोजिशन में जैप 4 के विवेक लाल न्र पेथम स्थान व सआईएसएफ के मलय कुमार पाल ने द्वितीय स्थान व जैप 4 के दिलीप गुरूंग ने तृतीय स्थान हासिल क...