गाजीपुर, मई 16 -- सैदपुर। क्षेत्र के गैवीपुर स्थित गौतम स्पोर्ट्स एकेडमी के 15 खिलाड़ियों ने ताईक्वांडो मार्शल आर्ट्स की ब्लैक बेल्ट परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। जनवरी माह में एकेडमी में 15 खिलाड़ियों ने ब्लैक बेल्ट परीक्षा में प्रतिभाग किया था। परीक्षा गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन की देखरेख में आयोजित की गई थी। गाजीपुर ताईक्वांडो एसोसिएशन के सचिव अब्दुल मलिक खान ने बताया कि ब्लैक बेल्ट परीक्षा का प्रमाण-पत्र दक्षिण कोरिया स्थित कुकीवान द्वारा जारी किया जाता है, जो विश्व स्तर पर ताईक्वांडो ब्लैक बेल्ट प्रमाण-पत्र जारी करने वाली प्रमुख संस्था है। दक्षिण कोरिया से सभी सफल खिलाड़ियों के प्रमाण-पत्र पहुंचते ही खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता रामतेज पांडेय ने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट...