देवरिया, जुलाई 13 -- देवरिया, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग ने 15 को 20 साल बताकर मृतक आश्रितों की नियुक्ति का ब्योरा देने से इंकार कर दिया है। गोरखपुर के माध्यमिक विद्यालयों में वर्ष 2000 से 2015 तक नियुक्ति की सूचना मांगी गयी थी। आरटीआई कार्यकर्ता ने मृतक आश्रित कोटे में नियुक्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की जानकारी मांगी थी। लेकिन गोरखपुर के डीआईओएस ने 20 साल बता मांगी गयी सूचना नहीं दी है।शहर के उमानगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता राघवेन्द्र सिंह राकेश ने 3 जून-26 को सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय गोरखपुर के जन सूचना अधिकारी से महज एक बिन्दु की सूचना मांगी। उन्होंने वर्ष 2000 से 2015 तक गोरखपुर जिले के अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों में मृतक आश्रित कोटे में नियुक्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का नाम, ज...