जमशेदपुर, जुलाई 14 -- कोल्हान विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2025 के अंतर्गत चार वर्षीय स्नातक के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार 15 जुलाई 2026 को निर्धारित की गई प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। विश्वविद्यालय ने छात्रों और संबंधित परीक्षा केंद्रों को सूचित किया है कि अब यह परीक्षा 30 जुलाई 2026, गुरुवार को दोनों पालियों में आयोजित की जाएगी। यह भी पढ़ें- तीन जुलाई को स्थगित की गई स्नातक जीई -2 स्पेशल परीक्षा अब 15 को होगी यह भी पढ़ें- 20 जुलाई तक परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे बीएड सत्र प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...